मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी के साथ 6 विधायक सपा में शामिल

Youth India Times
By -
0

अखिलेश यादव ने लाल पगड़ी पहनाकर किया स्वागत
लखनऊ। भाजपा छोड़ने वाले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने आज समर्थकों के साथ सपा का दामन थाम लिया। इसकी औपचारिक घोषणा अखिलेश यादव ने मंच से किया। अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह को पगड़ी पहना कर स्वागत किया। मंच पर विधायक भगवती सागर, विनय शाक्य, विधायक बृजेश प्रजापति, आरके वर्मा, विधायक मुकेश वर्मा, रौशन लाल वर्मा भी मौजूद हैं। वहीं मंत्री दारा सिंह 16 जनवरी को सपा में शामिल होंगे। इससे पहले भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद आज सपा दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि सपा से गठबंधन कर भाजपा को हराएंगे। गठबंधन की सीटें कितनी होंगी या मिल बैठकर तय की जाएंगी। स्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी का दामन थामने से पहले बीजेपी पर जमकर हमला किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि 14 जनवरी, मकर संक्रांति, स्वामी का बिगुल क्रांति बजा चुका है। बीजेपी का भ्रांति टूटा है भाजपा अंत का शंखनादि है। इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट में भाजपा पर हमला करते हुआ कहा कि खुद को नेवला बताते हुए उन्होंने आरएसएस को नाग और बीजेपी को सांप कहा। उन्होंने कहा कि लखनऊ से जो सुनामी चलेगी उसमें बीजेपी के परखच्चे उड़ जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)