दगाबाज दरोगा: महिला ने लगाया शादी कर धोखा देने का आरोप

Youth India Times
By -
0

पहले से शादीशुदा था दरोगा, पीड़िता बेटे का डीएनए टेस्ट कराने को तैयार
आगरा। आगरा जिले की स्पेशल टीम में तैनात एक दरोगा पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि दरोगा ने प्यार का नाटक कर शादी कर ली, जबकि वो पहले से शादीशुदा था। इसके बाद अलग मकान में रखा। उसके बच्चा होने पर अपनाने से इंकार कर रहा है। वह अब भटकने को मजबूर है। पीड़िता ने एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
युवती बोदला की रहने वाली है। वह वर्ष 2009 में गाजियाबाद की एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसी कोचिंग में दरोगा भी तैयारी कर रहा था। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्यार हो गया। दरोगा में चयन होने के बाद प्रेमी ने शादी का वादा किया। दोनों एकदूसरे के संपर्क में रहे। वर्ष 2016 में दरोगा ने उससे शादी कर ली, जबकि वो पहले से शादीशुदा था। युवती का आरोप है कि उसे अपनी ससुराल से दूर अलग मकान में रखा। उसके एक तीन साल का बेटा है। वह जब भी ससुराल जाने की कहती, दरोगा टालमटोल कर देता। वर्ष 2018 में ससुराल जाने पर उसके शादीशुदा होने के बारे में पता चला। इससे परिवार में झगड़े शुरू हो गए। दरोगा उसे आगरा में लाकर रखने लगा। अब दरोगा ने खर्च देना बंद कर दिया है। इससे बेटे के साथ गुजारा नहीं कर पा रही है। दरोगा अब दोनों को अपनाने से इंकार कर रहे हैं। वह अब अपने और बेटे के हक के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है। उसकी शिकायत करने पर दरोगा ने घर आकर मारपीट भी की। मोबाइल भी तोड़ दिया, जिससे सुबूत नष्ट हो जाएं। अब भी पीड़िता के पास दरोगा के साथ खिंची फोटो हैं। पीड़िता का कहना है कि बेटे का डीएनए टेस्ट कराने के लिए वो तैयार हैं। उसने सारे सुबूत एसएसपी आफिस में दे दिए हैं। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं। एसपी प्रोटोकाल शिवराम यादव का कहना है कि मामले की शिकायत की गई है। युवती ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। इसमें दरोगा के शादी कर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने दरोग के साथ खिंचे फोटो भी दिखाए हैं। उससे और साक्ष्य मांगे गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को सोशल मीडिया पर दरोगा और युवती के बीच हुई व्हाट्स एप चौट भी वायरल हो गई। इसमें पीड़िता घर के खर्च की मांग कर रही है। दरोगा समझा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)