कांग्रेस के सत्यदेव त्रिपाठी समेत सपा-बसपा के दर्जन भर नेता भाजपा में शामिल

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जारी आस्था परिवर्तन के दौर में बुधवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, संजीव सिंह, सपा की रीता सिंह, बसपा के भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह समेत 11 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, औद्योगिक विकास मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश महाना के अलावा ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह मौजूद थे। स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों और विकासमुखी आयाम व सबका साथ सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे नये सदस्यों से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)