महिला सिपाही की व्यक्तिगत फोटो कर दी वायरल

Youth India Times
By -
0

धोखे से किया दुष्कर्म, युवक शादी का बना रहा था दबाव
लखनऊ। आगरा में एक महिला सिपाही को युवक ने बदनाम कर दिया। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसके व्यक्तिगत फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। महिला सिपाही की सगाई होने वाली थी। युवक ने उसके फोटो होने वाले ससुरालियों को भेज दिए। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। इस पर थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया। महिला सिपाही उन्नाव की रहने वाली हैं। उनकी तैनाती आगरा में है। आरोपी महिला सिपाही का पुराना दोस्त है। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। उनके इनकार पर फोटो वायरल किए। धोखे से दुष्कर्म भी किया था। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसकी एक युवक से मित्रता थी। उसके व्यक्तिगत फोटो उसके पास थे। अब युवती की सगाई किसी और युवक से हो रही थी। इस पर आरोपी युवक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। फोटो को ससुराल के लोगों को भी भेज दिया। धोखे से दुष्कर्म का आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)