आजमगढ़: भारी मात्रा में गोमांस बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। अहरौला थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस की बरामदगी करते हुए दो आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मांस आपूर्ति में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में ले लिया है। अहरौला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक जावेद अख्तर को शुक्रवार की भोर जरिए मुखबिर सूचना मिली कि क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति करने वाले दो व्यक्ति गोमांस लेकर सोफीगढ़ से क्षेत्र में आपूर्ति करने जाने वाले हैं। सटीक सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बाइक सवार दो मांस आपूर्तिकर्ताओं को इलाके के सोफीगढ़ गांव से निकलते धर दबोचा। उनके कब्जे से पुलिस ने लगभग 82 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस तथा पैशन प्रो बाइक बरामद किया है। पकड़े गए मांस कारोबारियों में खुशरब्बे पुत्र जमालुद्दीन व मोहम्मद मोफीद पुत्र मोहम्मद रब्बानी दोनों सोफीगढ़ गांव के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)