आजमगढ़: हवाई फायरिंग मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

Youth India Times
By -
0

गेहूं के खेत में ट्रैक्टर जाने पर दो पक्ष में विवाद को लेकर हुई फायरिंग का मामला
आजमगढ़। मेंहनगर क्षेत्र के कुशमुलिया गांव गुरुवार की शाम ट्रैक्टर गेहूं के खेत में जाने पर दो पक्ष में विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दोनो पक्ष को रिहासत में लेकर पूछताछ कर रही रही है। कुशमुलिया गांव निवासी प्रमोद यादव पुत्र पतिराज यादव गुरुवार की शाम को अपना खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेवसी गांव में जा रहा था। खेवसी गांव निवासी प्रिंस यादव पुत्र चंद्रभान यादव के गेहूं बोए गए खेत से जा ट्रैक्टर रहा था। जिसका प्रिंस ने विरोध कर दिया। जिसे लेकर दोनो पक्ष में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। घटना के दौरान फायरिंग भी हुई थी। प्रमोद की तहरीर पुलिस ने प्रिंस व दो अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच जुटी है। मेंहनगर थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)