आजमगढ़: सगड़ी में 10 दिन तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Youth India Times
By -
0


सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर और अमुवारी नरायनपुर का मामला
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर और अमुवारी नरायनपुर की विद्युत आपूर्ति मंगलवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक प्रभावित रहेगी। यह क्रम 10 दिनों तक जारी रहेगा।
एसडीओ अखिलेश यादव ने बताया कि बलरामपुर हाफिजपुर से आने वाले मुख्य आपूर्ति का 33000 (33 हजार) वोल्ट का तार जर्जर हो चुका है। सेकेंडरी वर्क कंडेक्टर से जर्जर तार बदला जाएगा। जिसके चलते सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह कार्य लगभग 10 दिनों तक चलेगा। हाफिजपुर बलरामपुर से आने वाले मेन सप्लाई का तार कई वर्षों से जर्जर हो चुका है, जिसके चलते आए दिन फाल्ट होता रहता है। विद्युत आपूर्ति भी बाधित होती है। जिसकी मांग बहुत दिनों से ग्रामीण कर रहे थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)