आजमगढ़ सदर से सुशील कुमार सिंह होंगे बसपा के प्रत्याशी

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। उन्नाव और हाथरस का कांड भाजपा की मंशा को साबित करने के लिए ही अधिक है भाजपा की दंगाईयो की सरकार है और सपा के गुंडों की सरकार बनती है। हमें ना गुंडों की सरकार चाहिए ना आतंकियों की सरकार चाहिए आज बहन जी के नेतृत्व में ब्राह्मण मौर्या क्षत्रीय मुसलमान सहित समस्त जाति वर्ग के लोग चल रहे हैं। उक्त विचार बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि समसुद्दीन राइन ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस ओर नौजवान चलता है सरकार उसी की बनती है आज हर जाति वर्ग के नौजवान बसपा की सरकार बनाने को ठान लिया बहन कुमारी मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में बनना तय है। उन्होंने कहा रोटी और रोजी दिया झूठ बोलकर भाजपा के देश और प्रदेश में सरकार बनाई मगर जब जनता ने उनके वादे के रोजगार मागा तो जनता को अपमानित किया गया।
उन्होंने कहा सुशील कुमार सिंह के सदर विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी होने की घोषणा की। डॉ विजय प्रकाश ने कहा कि आज जनता समझ चुकी है कि सपा भाजपा अपने शासनकाल में केवल कमजोर गरीब को और शक्तिहीन करने का प्रयास किया जिसे अब उत्तर प्रदेश की जनता समझ चुकी है और जनता तो बसपा को सत्ता में लाने के लिए सरेआम ऐलान कर रही है मगर भाजपा सपा के लोग दे बेबुनियाद चिल्ला रहे हैं इसलिए हमें एकजुट होकर बहन जी के आदेश से सदर विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी को विधानसभा में विधायक बना कर भेजेंगे। इस अवसर पर विजय कुमार ओमकार शास्त्री, अश्वनी कुमार, अमरनाथ गौतम, सिकंदर कुशवाहा, डॉ विजय प्रताप, सुशील कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार अवधेश शर्मा तारीक सलमानी अनिल कुमार विजय कुमार अरुण पाठक सहित काफी संख्या में बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)