आजमगढ़: घर से भागी लड़की ने वीडियो जारी कर पुलिस से मांगी सुरक्षा
By -
Saturday, November 20, 2021
0
आजमगढ़। घर से भागी एक युवती ने एक वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। युवती ने अपने माता पिता व भाई पर आरोप लगाया कि वह उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करना चाहते हैं। युवती ने जारी वीडियो में बताया कि वह अपने प्रेमी से अपनी मर्जी से शादी कर रही है। इस शादी से उसके प्रेमी परिजन खुश है। लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसके ऊपर या उसके ससुराल वालों के साथ किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उसके लिए उसके माता-पिता व अन्य परिजना जिम्मेदार होंगे। मामला बरदह थाना क्षेत्र का है।
Tags: