आजमगढ़: ढाई लाख नए सदस्य बनाएंगी भाजपा लालगंज

Youth India Times
By -
0

सबसे ज्यादा सदस्य बनाकर देश व प्रदेश के बाद जिले की सबसे बड़ी पार्टी बनेंगी भाजपा-सूरज प्रकाश श्रीवास्तव
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला सदस्यता प्रभारी व जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने निज़ामाबाद स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा ने विशेष सदस्यता अभियान चलाकर 4 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, मेरा परिवार--भाजपा परिवार का नारा देकर लालगंज की सभी 5 विधानसभा मिलाकर ढाई लाख नए सदस्य बनाकर बड़ा कीर्तिमान स्थापित करेगी जिसके लिए सभी जिला व मण्डल पदाधिकारियों को मोर्चा के व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जो हम अपनी बूथ कार्यसमिति व पन्ना प्रमुख के माध्यम से पूरा करेंगे। अब परिवार में जितने वोटर होंगे सभी को सदस्य बनाएगी भाजपा, पार्टी द्वारा टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है जो 7505403403 है, इसपर मिस्ड कॉल करके सदस्य बना जा सकता है।
सभी पदाधिकारी जनता से संपर्क कर उन्हें प्रदेश व जिले के विकास के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा कर उन्हें भाजपा से जोड़ने का कार्य करेगें, आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व मंदुरी एयरपोर्ट देकर बहुत बड़ा काम किया है, यह जिले के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, जिला कार्यालय मंत्री अजय कुमार यादव, जिला महामंत्री भाजयुमो समर प्रताप सिंह धीरज, जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो मयंक श्रीवास्तव उपस्थित रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)