बिल्थरारोड में राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया

Youth India Times
By -
0

जायसवाल समाज के रतन लाल जायसवाल अध्यक्ष व सुनील कुमार टिंकू महामंत्री बने
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के बिल्थरारोड नपं स्थित जायसवाल धर्मशाला में हैहैय क्षत्रियवंशियों ने गुरुवार की देर शाम अपने कुल गुरु राज राजेश्वर, चक्रावतार, भगवान विष्णु के 24 वें अंशावतार कार्तवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान ही रतन लाल जायसवाल को बिल्थरारोड जायसवाल समाज का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया तथा अन्य पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। बिल्थरारोड के जायसवाल धर्मशाला में राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतारी गई। वक्ताओं ने राज राजेश्वर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके गौरवपूर्ण इतिहास का वर्णन किया। जन्मोत्सव के दौरान वहां उपस्थित जायसवाल समाज के लोगों द्वारा समाज के उत्थान का शपथ लिया गया। इस दौरान समाज द्वारा काफी मंथन के बाद सर्वसम्मति से रतन लाल जायसवाल को अध्यक्ष, सुनील कुमार टिंकू को महामंत्री, संजय जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विशाल जायसवाल गुल्लू को उपाध्यक्ष, मनीष जायसवाल को मंत्री व राजेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। समाज द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नये पदाधिकारियों ने समाज को संगठित करने व उसके उत्थान के लिए संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रशांत कुमार मंटू, दुर्गा प्रसाद मधु लाला, विनोद कुमार पप्पू, शिव कुमार जायसवाल, पीएल जायसवाल, भोलू जायसवाल, भरत जायसवाल, मनोहर जायसवाल, अमित जायसवाल, अजय कुमार गुड्डू, ओम प्रकाश जायसवाल, शशिकांत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, संदीप जायसवाल, सन्नी जायसवाल, रमेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, संजय जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)