आजमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह माल्यार्पण कर किया गया स्वागत

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में जीयनपुर सगड़ी विधायक वंदना सिंह के आवास के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा नेता संतोष सिंह उर्फ टीपू ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं जमकर नारे भी लगाए गए। इस मौके पर प्रवीन सिंह राठौर, यशवंत सिंह, अभिषेक सिंह, सुभान खान, तहसीम अहमद प्रधान,अनीसु रहमान, प्रधान हासिम खान, नागेंद्र यादव, , संदीप सिंह, सत्यम चौबे ,दिनेश चौबे, रमेश आदि लोग मौजूद थे।
इसी क्रम में जीयनपुर स्थित डाक बंगले के पास भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से भाजपा नेता अरविंद जयसवाल, मनीष कुमार मिश्र, देवेंद्र सिंह , जयप्रकाश, तारकेश्वर ओझा, चंद्रशेखर सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)