एक और पार्टी का सपा में हुआ विलय
By -
Saturday, November 20, 2021
0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए किसान क्रांति मंच संगठन ने समाजवादी पार्टी में विलय कर लिया है। किसान क्रांति मंच संगठन के अध्यक्ष ओंकार सिंह लोधी समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विलय की घोषणा कर अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि अब जीत तो तय है।
Tags: