लाल रंग का नया नोट छाप रही भाजपा

Youth India Times
By -
0

भ्रष्टाचार का निकाला नया तरीका-अखिलेश
माधौगंज बिलग्राम (हरदोई)। विजय रथ लेकर निकले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरदोई पहुंचते ही भाजपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के खिलाफ जो ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है, वह कांग्रेस और भाजपा की देन है। कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बीजेपी और बीजेपी को कांग्रेस बताया। 2000 के नोट को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, रुपया काला सफेद नही होता, लेनदेन होता है। नोटबंदी के वक्त बीजेपी कहती थी कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। पर अब क्या रुपया लेना बंद हो गया क्या? लाल रंग का नया नोट छापकर नए तरीके से भ्रष्टाचार कर रहे हैं। किसानों की दुर्दशा बयां करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का कहना है कि वे सरदार पटेल के पदचिह्नों पर चलते हैं, लेकिन आज किसान संकट में है और उनकी आय दोगुनी नहीं है। यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब है, इसलिए यूपी के लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का फैसला किया है।
डीजल, पेट्रोल महंगा कर दिया ताकि लोग बाइक खड़ी कर दें। साइकिल चलाएं। भाजपाई काम नहीं कामचोरी कर रहे हैं। साढ़े चार साल बाद लैपटाप, टैबलेट देने की बात कर रहे हैं। बीजेपी संकल्प पत्र में लिखा था हम लैपटाप, स्मार्ट फोट, वाईफाई देंगे, लेकिन साढ़े चार साल में क्या मिला? वे नौजवानों क पीछे रखना चाहते हैं। बाबा मुख्यमंत्री ने इसलिए लैपटाप नहीं बांटा क्योंकि वह उसे चलाना नहीं जानते। एक अधिकारी ने बताया कि वो मोबाइल भी नहीं चला पाते हैं। अखिलेश ने कहा कि यूपी में सड़क, एंबुलेंस, मेडिकल कालेज समेत सब सपा सरकार में बना है। भाजपा ने तो केवल नाम बदलने का काम किया है। लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में सारे डीजीपी आएंगे। इसमें सपा सरकार का डायल 100 व पुलिस का हेडआफिस देखेंगे। इसके अलावा भाजपा के पास अपना कोई काम दिखाने को नहीं है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)