आजमगढ़: साइबर क्राइम प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डीजीपी द्वारा शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस अलंकार समारोह का पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आयोजन किया गया। वीडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व अन्य अधिकारी गण शामिल रहे। समारोह में 15 सितंबर से चलाए जा रहे पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन प्रशिक्षण का समापन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के हाथों मानव संपदा पोर्टल का शुभारंभ किया गया। उक्त साइबर क्राइम प्रशिक्षण में प्रदेश से 50,000 पुलिस के अधिकारियो व कर्मचारियों द्वारा जूम एप्लीकेशन से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। जनपद के लगभग 425 पुलिसकर्मी उक्त प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर अपराध पर नियंत्रण हेतु उपाय बताए गए। बीते 15 सितंबर को शुरू हुए प्रशिक्षण के दौरान वेबसाइट ई-मेल व टेलीकाम लाग से संबंधित जानकारी, सोशल मीडिया क्राइम, आर्थिक अपराध, महिलाओं व बच्चों से जुड़े साइबर अपराध, आईटी एक्ट, सीआरपीसी सहित अन्य विषयों से संबंधित तमाम जानकारी दी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)