उचक्कागिरी के शिकार हुए एसडीएम साहब

Youth India Times
By -
0

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में उचक्कागीरी से लोग त्रस्त हैं। जंसा की एक महिला के पर्स से पांच हजार रुपये और मोबाइल गायब हो गया था। शुक्रवार को एक प्रशासनिक अधिकारी (उप जिलाधिकारी) भी इसका शिकार हो गए। लखनऊ में तैनात अधिकारी अपने व्यक्तिगत कार्य से वाहन से वाराणसी आए थे। आंबेडकर चौराहे पर चालक कार लेकर खड़ा था। इस दौरान अधिकारी किसी काम से चले गए। चालक को पहिया पंक्चर होने का झांसा देकर उचक्कों ने वाहन से बैग पार कर दिया। बैग में जरूरी दस्तावेज थे। इसी तरह कचहरी चौराहे पर एक अधिवक्ता आशुतोष सिंह बाइक खड़ीकर दुकान पर कोल्डड्रिंक पीने गया। इधर बाइक से बैग चोरी हो गया। अधिकारी से उच्चक्कागिरी प्रकरण में पुलिस सीसीटीवी के जरिये छानबीन की। इंस्पेक्टर कैंट वेद प्रकाश राय ने बताया कि दोनों ही मामलों में तहरीर नहीं दी गई है। इसके विपरीत अधिवक्ता ने बताया कि तहरीर दी थी। छानबीन कर कार्रवाई की बात कही गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)