आजमगढ़: जिले की दसों सीटों पर जीत दिलाने का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लिया संकल्प

Youth India Times
By -
0

प्रथम परिचय बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई

आजमगढ़। आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों की प्रथम परिचय बैठक पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि शेख वकार आजमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा एवं विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह जिला मंत्री भाजपा आजमगढ़ एवं आजमगढ़ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इस्माइल फारुकी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर कर उनको बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में डटकर मुकाबला करने, दिलोजान से लोगों को दिलों में भाजपा के प्रति आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनाने की कामना करें। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष इस्माइल फारुकी जिलाउपाध्यक्ष मोहम्मद अख्तर ,अकरम आजमी, फरीद मलिक सालिम खुर्शीद ,सफकत रिजवी, मोहम्मद वसीम, जिला महामंत्री हसन नसीब, जिला मंत्री फरहान खान ,साकिब रजा, असमर, अली रजा, हसनैन मेहंदी, मोहम्मद जावेद ,जिलाकोषाध्यक्ष फुरकान खान पठान, जिला कार्यसमिति सदस्य अजमेरी खातून ,एवं सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि अपने- अपने पद की निष्ठा पूर्वक पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम यह भी कहती है अबकी बार आजमगढ़ की सभी सीट पर पार्टी प्रत्याशियों को विजई बनाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)