अचानक बिगड़ी उपनिरीक्षक की तबीयत अस्पताल जाते समय मौत

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के नगरा थाना में नियुक्त उपनिरीक्षक राम विलास यादव जो वर्तमान समय में ज्ञानवापी वाराणसी में ड्यूटी दे रहे थे। मंगलवार की देर रात अचानक उनकी तबियत काफी खराब होने पर परिजन उन्हें आनन फानन में बीएचयू अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
उपनिरीक्षक रामविलास यादव थाना नगरा में नियुक्त थे। लगभग 6 माह पूर्व उनकी ज्ञानवापी वाराणसी में ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जाता है कि 25 अगस्त की आधी रात के बाद लगभग 12:30 बजे इनकी तबीयत काफी खराब हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल बीएचयू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर जहां परिजन स्तब्ध रह गए वहीं पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रामविलास यादव का जन्म 14 अप्रैल 1974 में हुआ था। वह सीरगोवर्धन थाना लंका, वाराणसी के रहने वाले थे। पिछले 27 जून 2020 में नगरा थाना पर उनकी तैनाती हुई थी। वह 18 फरवरी 1995 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)