भाजपा सीयर मण्डल की कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

Youth India Times
By -
0

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटी को मजबूत करने पर हुई चर्चा
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। भारतीय जनता पार्टी सीयर मण्डल की कार्य समिति की एक बैठक लगन लान में सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटी को मजबूत करने पर बल दिया गया। 
बैठक की शुरुआत डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
मुख्य वक्ता व जिला महामंत्री आलोक शुक्ल ने बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, मंडल के सभी पदाधिकारियों के दायित्व व संगठन को मजबूत करने के साथ ही नारी शक्ति को मजबूत करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग करना है। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें शत प्रतिशत दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। 
विशिष्ट वक्ता राजनाथ पांडेय ने संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने अपने दायित्यों का पालन करने का आह्वान किया तथा कहा कि वे इसके लिए संकल्पित भी हैं।
वक्ता देवेंन्द्र गुप्ता ने योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि जनता की बेहद मांग जिनको पूर्ववर्ती सरकार पूरी नहीं कर सकी उसे भाजपा सरकार अमलीजामा पहनाने का कार्य कर रही है। इसी के तहत बेल्थरारोड विधानसभा में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, अग्निशमन केंद्र, ग्राम न्यायालय, मुंसिफ न्यायालय की स्वीकृति शामिल है। 
वक्ता रणजीत कुशवाहा व निखिल सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को पार्टी के दायित्यों का अनुपालन करने का टिप्स दिया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महिला अध्यक्ष मीना देवी ,सतीश राव अंजय, सखीचन्द राजभर, राम स्वरूप राजभर, धर्मेन्द्र सोनी, पुनीत कुमार गुप्त सभासद, गणेश मद्धेशिया, डॉ संजय गुप्ता, संजय जायसवाल, राजकुमार, अंगद सिंह, अरुण कनौजिया बब्लू, सुनील साहनी,सुदामा जी,अशोक कुमार गुप्ता, राजीव जायसवाल, विनोद कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता सतीश कुमार गुप्त मंडल अध्यक्ष व संचालन सज्जन सिंह वर्मा मंडल महामंत्री ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)