आजमगढ़ : मार्ग दुर्घटना में मजदूर की हुई मौत

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। घर से मजदूरी के लिए साइकिल से निकला मजदूर मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रामजतन चौहान उम्र 55 साल पुत्र मंगी चौहान निवासी भेलउर चंगेरी थाना घोसी जनपद मऊ रोजाना की भांति अपने घर से मजदूरी के लिए साइकिल से निकला। आज सुबह करीब 9:15 बजे जैसे ही वह जीयनपुर के पास पहुंचा अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। उसके 3 पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)