आजमगढ़: जनपद में रही कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Youth India Times
By -
0

मंदिरों में लग रही नटवर नागर की जयकार
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिले में सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। एक तरफ जहां मंदिरों में नटवर नागर की जयकार की गूंज सुनाई दी, वहीं सनातन धर्मप्रेमियों द्वारा घरों में आकर्षक झांकी सजाकर कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जनपद के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं जनपद के सभी थानों में भी जन्माष्टमी पर की तैयारी में पुलिस महकमे के लोग पूरी तन्मयता से जुटे नजर आए। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन परिसर में स्थित मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव भजन और कीर्तन के साथ भावपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। नगर का हृदय स्थल कहे जाने वाले मुख्य चैक के समीप लगभग 400 वर्ष पुराने बिहारी जी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। मंदिर परिसर में श्री कृष्ण की विभिन्न रूपों की झांकी आकर्षक रूप से सजाई गई है। आस्थावानों ने अपने घरों में भी मनमोहक चित्रों व खिलौनों के माध्यम से आकर्षक झांकी सजाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारी में पूरी तन्मयता से जुटे रहे। देर शाम लोग घरों से झांकी देखने के लिए निकले। इस तरह देर रात कृष्ण जन्म की धूम देखने को मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)