आजमगढ़: जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी- मीनू सिंह

Youth India Times
By -
0


अमर शहीद के आंगन में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों का हुआ सम्मान
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। अमर सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती अवसर पर आज अपने मायके में जो सम्मान मुझे मिला है उसका मैं आजीवन आभारी रहूंगी। साथ ही अपने अमर शहीद पिता के अधूरे सपनों को पूरा करते हुए अपने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी। उक्त बातें मऊ जनपद के फतेहपुर मंडाव की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख मीनू सिंह ने जहानागंज में आयोजित अपने सम्मान समारोह के दौरान कही।
जहानागंज कस्बा स्थित अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह एक प्रतिमा स्थल पर शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में जिले के जहानागंज ब्लाक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, गाजीपुर जिले के बिरनो प्रमुख राजन सिंह तथा मऊ जिले के फतेहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुई मीनू सिंह का क्षेत्र की जनता ने सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। तत्पश्चात नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों के साथ ही मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य देवेंद्र सिंह व सहजानंद राय, लक्ष्मण मौर्य, राजवीर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर रवींद्र राय प्रधान, बृजनाथ सिंह,अजय सिंह गुड्डू, दिलीप मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, आलोक पांडेय, रमेश सिंह, पंकज सिंह झब्बू, शकील अहमद प्रधान सलेमपुर, संजय राम प्रधान बोहना, नरेंद्र सिंह नक्कू, प्रदीप सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, नीलेश सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह व संचालन कमलेश राय ने किया। अंत में आयोजक विजय कुमार सिंह भक्कू ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)