आजमगढ़: अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी धरा गया
By -Youth India Times
Friday, July 23, 2021
0
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम क्षेत्र के टाड़ी बाजार से अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को धर दबोचा। जहानागंज थाने में क्षेत्र के धनारबांध ग्राम निवासी श्रवण कुमार पुत्र तिलकधारी राम के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में फरार चल रहे श्रवण कुमार के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि वह क्षेत्र के टाड़ी बाजार में मौजूद है। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।