आजमगढ़: हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने असलहा लिया कब्जे में
By -Youth India Times
Friday, July 23, 2021
0
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। गंभीरपुर थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कस्टडी रिमांड पर लिए गए हत्यारोपी की निशानदेही पर शुक्रवार को घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद कर लिया। गौरतलब है कि विगत 18 जनवरी की शाम गंभीरपुर क्षेत्र के अमौड़ा ग्राम निवासी मनीष राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक पक्ष के सुरेंद्र नाथ राय द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपित किए गए कई लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि अमौड़ा ग्राम निवासी कृष्णा राय पुत्र गुरुप्रसाद राय उर्फ बेचू घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस दबाव के चलते उसने बीते 12 जुलाई को न्यायालय में समर्पण कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने न्यायालय से कस्टडी रिमांड पर लेकर आरोपी कृष्णा राय की निशानदेही पर शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के पन्दहा गांव स्थित नहर पुलिया के समीप छिपा कर रखा गया घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया।