आजमगढ़: गैंगस्टर अखंड सिंह की 1 करोड़ 82 लाख की अचल संपत्ति कुर्क

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिला प्रशासन की संस्तुति पर शुक्रवार को तरवां क्षेत्र के गैंगस्टर अखंड प्रताप सिंह की अवैध तरीके से अर्जीत की गई कुल एक करोड़ इक्यासी लाख सत्तानबे हजार कीमत की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई।
गैंगस्टर न्यायालय द्वारा बीते 12 जुलाई को दिए गए आदेश के अनुपालन में सोमवार को तहसीलदार मेहनगर सर्वेश कुमार सिंह गौर एवं तरवां थानाप्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ तरवां क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्वकर्मियों ने क्षेत्र के जमुआं ग्राम निवासी अखंड प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय साहब सिंह तथा उसकी पत्नी वंदना सिंह के नाम से क्षेत्र के जमुआं व नदवां गांव में क्रय की गई एक करोड़ 81 लाख 97 हजार कीमत की अचल संपत्ति कुर्क कर लिया। कुर्क की गई संपत्ति का प्रशासक तहसीलदार मेंहनगर को बनाया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)