आजमगढ़: पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म आरोपी

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। अहरौला थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गुरुवार की सुबह उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
अहरौला थाने में बीते 16 जुलाई को पवई थाना क्षेत्र के ओरिल केवटाना ग्राम निवासी प्रवीण बिंद उर्फ गोलू पुत्र त्रिवेणी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
गुरुवार की सुबह थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ला को सूचना मिली आरोपी प्रवीण बिंद अपने घर पर मौजूद है। पुलिस तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)