आजमगढ़: 20 समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का दामन

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ठेकमा ब्लॉक निवासी जिला पंचायत सराय मोहन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े उमेश सरोज को एवं उनके बीस समर्थकों को कांग्रेस का चिन्ह प्रदान कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव जिला कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित थे।
बृजेश सरोज, विनय, कुलदीप, घुरहू, राम रतन, सत्यम सरोज, सर्वेश सरोज, श्याम सरोज, रवि गौड़, गोलू सरोज, मोनू सरोज, सुंदर सरोज, सूरज सरोज, आदि लोगों ने कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लेकर चलती है और शोषितो पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहती है। इसी से प्रभावित होकर तमाम युवा कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं उमेश सरोज एक उनके समर्थकों के कांग्रेस में जुड़ने से कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिली है।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत उमेश सरोज ने कहा हमने चुनाव के दौरान देखा लोगों की भावनाये कांग्रेस के साथ तेजी से जुड़ रही हैं आजमगढ़ जनपद में कांग्रेस ने हमेशा शोषितो पीड़ितो दलितों को लड़ाई लड़कर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया। कांग्रेस पार्टी ही यह मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी जातियों धर्मो को एक साथ लेकर चलने का काम करती है और सभी जातियों धर्मों के लोगों के उत्थान एवं देश के विकास की चिंता करती है।
इस मौके पर राम गणेश प्रजापति, ओंकार पांडेय, मदन मोहन राय, श्यामदेव यादव, मुन्नू मौर्य, ओम प्रकाश यादव, प्रिंस सिंह राजपूत, तुफैल अहमद, आदित्य राय, मुनई राम, बृजेश पांडेय आदि लोगों कांग्रेस में शामिल सभी नेताओं का स्वागत किया और उन्हें बधाइयाँ दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)