आजमगढ़: पुरुषार्थ सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से अतरौलिया में हर्ष

Youth India Times
By -
0

-शुभम मद्धेशिया 
आजमगढ़। अतरौलिया विधानसभा के निवासी पुरुषार्थ सिंह को भाजपा युवा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके मनोनयन से अतरौलिया क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। प्रदेश मुख्यालय में बड़ी बेठक का बाद सभी क्षेत्र अध्यक्षों की सूची जारी की गयी। 2022 विधानसभा के चुनाव को देखकर संगठन में बड़े बदलाव किए गए हैं। पुरुषार्थ पूर्व में प्रदेश मंत्री के दायित्व पर थे, प्रदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने कई बड़े कार्यक्रम एवं अभियानों को सफल बनाया था। मुख्यमंत्री के क्षेत्र एवं पूर्वांचल के अध्यक्ष के दायित्व को एक बड़ी जिम्मेदारी माना जाता है और इसकी कमान एक नौजवान के हाथों में देकर संगठन ने यह संदेश दिया है की अब युवाओं को अधिक अवसर मिलेगा। प्रदेश के सभी नेताओं ने पुरुषार्थ को बधाई दी एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी। पुरुषार्थ हमेशा से प्रदेश में चर्चित रहे हैं। 2019 में इन्हें प्रधानमंत्री एवं भारत सरकार की टीम में दक्षिण कोरिया जाने का अवसर मिला था, यह पूर्व में राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी भी रहें हैं। पुरुषार्थ सिंह के पिता स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह का नाम आज भी पूर्वांचल में चर्चित है, पुरुषार्थ के प्रथम जन्मदिन पर लगभग 80 फिल्मस्टार का आगमन आजमगढ़ की धरती पर हुआ था। जिसमें राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, पंकज उदास, अनूप जलोटा जैसे बड़े नाम थे। पूर्वांचल के सभी युवाओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह है एवं सभी पुरुषार्थ के आगमन की प्रतीक्षा कर रहें हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)