निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, चपेट में आये घायल राजमिस्त्री की हुई मौत

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट: अशोक जायसवाल
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के उभांव - चौकियामोड़ मार्ग स्थित डीएन सूर्या अस्पताल के समीप सोमवार की सुबह एक निर्माणाधीन मकान के छज्जे का मलबा गिरने से 55 वर्षीय राजमिस्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन- फानन में उसे सीएचसी सीयर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महेन्दुआं गांव निवासी देवेन्द्र चौहान के रुप में हुई है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि डीएन सूर्या अस्पताल स्थित एक सोमवार की सुबह 9:30 बजे एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान उक्त मकान के छज्जे का लिंटर खोलते समय उसका मलबा वहां कार्य कर रहे राजमिस्री देवेन्द्र चौहान के उपर गिर गया। मलबा गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आनन फानन में राजमिस्री को मलबे से निकाल कर सीएचसी सीयर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम की स्थिति है। समाचार लिखे जाने मृतक का शव अस्पताल परिसर में ही रखा हुआ था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)