आजमगढ़: दहेज हत्या में फंसे पति, सास व ससुर गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। दहेज हत्या के मामले में फंसे पति, सास व ससुर को मंगलवार की सुबह जहानागंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में ब्याही रिचा पांडेय पत्नी शशीकांत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई चंदन पांडेय निवासी ग्राम पांडेयपुर थाना गड़वार जनपद बलिया ने सोमवार को मृत बहन के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ जहानागंज थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद से ससुराल के लोग फरार चल रहे थे। मंगलवार की सुबह पुलिस को तीन आरोपियों के बारे में जानकारी मिली की सभी क्षेत्र के भुजहीं तिराहे पर मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और मृतका के पति शशिकांत पांडेय, ससुर दीनदयाल पांडेय तथा सास सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)