आजमगढ़: पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी धराया

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। महाराजगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। 
महाराजगंज थाना क्षेत्र के उसरकुढ़वा ग्राम निवासी रितिक यादव पुत्र लालजी के खिलाफ 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जाने तथा जानमाल की धमकी देते हुए उसके साथ छेड़खानी करने का मामला दर्ज है। घटना के बाद से ही आरोपी लुक-छिप कर रह रहा था। मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी रितिक यादव अपने घर पर मौजूद है। सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने उसके घर दबिश डालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)