आजमगढ़: ईनामी शराब माफिया तमंचे के साथ गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

25000 ईनाम घोषित है आरोपी बृजेश
-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। अहरौला थाने की पुलिस ने शुक्रवार कि सुबह जहरीली शराब कांड के मामले में प्रशासन द्वारा ईनाम घोषित शराब माफिया को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों जनपद के पवई एवं दीदारगंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौत हो गई। जबकि अभी कई लोग जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इस घटना में अंबेडकर नगर जिले के भी लोगों की मौत हुई थी। तभी से दोनों जनपद की पुलिस शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इस मामले में फरार चल रहे आठ लोगों के खिलाफ प्रशासन ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया था। दो दिन पूर्व एक ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश जारी थी। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे अहरौला थाने की पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप एक ईनामी शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया ईनामी बृजेश कुमार पुत्र रामधनी गुप्ता पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)