आज़मगढ़ : सिवनिहवा बाबा ब्रह्मलीन

Youth India Times
By -
0



आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के थाना बिलरियागंज के ग्राम खानपुर भगतपट्टी के सिवान में रह रहे महन्त सिवनिहवा बाबा का शनिवार रात 10 बजे मौत हो गई।
वे इस क्षेत्र में लगभग बीस वर्षों से रह रहे थे। लोगों को जब भी कोई आपत्ति विपत्ति आती थी तो वे महन्त सिवनिहवा बाबा का दर्शन करने के लिए खानपुर भगतपट्टी गांव आते थे। सिवनिहवा बाबा का दर्शन पूजन अर्चन करने से या बाबा द्वारा पीठ लोगों का थपथपा देने पर उनकी सारी बीमारियां खत्म हो जाती थी। सिवनिहवा बाबा का दर्शन करने के लिए लोगों का सुबह से शाम तक तांता लगा रहता था। जिसके घर ज्यादा परेशानी होती थी तो वे चार पहिया वाहन से बाबा को अपने स्थान पर ले जाते थे जिससे उनकी सारी समस्या समाप्त हो जाती थी। इस तरह लोगों में बाबा के प्रति आस्था बढ़ जाती थी। वही आस पास वह दूर दराज के लोगों ने चंदा एकत्रित कर के सिवनिहवा बाबा के स्थान पर मंदिर निर्माण कराया और उनके रहने व खान पान की भी व्यवस्था किए। फिलहाल प्रत्येक मंगलवार को सिवनिहवा बाबा का दर्शन करने के लिए दूर दराज से लोग आते थे। सिवनिहवा बाबा के ब्रह्मलीन होने की खबर से उनके श्रद्धालुओं में शोक की लहर फैल गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)