आजमगढ़: छेड़खानी के मामले में आरोपित युवक धराया

Youth India Times
By -
0

-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने किशोरवय लड़की के साथ छेड़खानी करने के मामले में वांछित आरोपी को बुधवार की दोपहर उसके घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मुबारकपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 17 मार्च को तीन की संख्या में उसके घर आए युवकों ने घर में मौजूद उसकी किशोरवय लड़की के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार की दोपहर पुलिस ने छेड़खानी के मामले में वांछित आरोपी वीरेंद्र यादव पुत्र रामधारी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक क्षेत्र के गोंछा गांव का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)