महिला मित्र की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। कैंट इलाके के एनसीसी मेस के पास सुनसान स्थान पर सोमवार देर रात करीब नौ बजे एक कार खड़ी मिली। आर्मी की पेट्रोलिंग टीम ने उसे देखा और नजदीक से छानबीन की। कार के अंदर संजय निगम (50) और आशा अग्रवाल (35) का शव पड़ा था। दोनों को गोली लगी थी।
कैंट इलाके के एनसीसी मेस के पास सुनसान स्थान पर सोमवार देर रात करीब नौ बजे एक कार खड़ी मिली। आर्मी की पेट्रोलिंग टीम ने उसे देखा और नजदीक से छानबीन की। कार के अंदर संजय निगम (50) और आशा अग्रवाल (35) का शव पड़ा था। दोनों को गोली लगी थी। युवती को सीने में गोली लगी थी। वहीं संजय को माथे के बीच में। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। युवती की हत्या केबाद संजय ने खुदकुशी की है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।
एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, मूलरूप से कैंट के रामदास का हाता निवासी संजय निगम शेफ किचन के नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। वह परिवार के साथ गोमतीनगर इलाके में रहते थे। रामदास हाता का आवास उन्होंने किराए पर उठा रखा था। सोमवार रात करीब नौ बजे संजय की कार एनसीसी मेस के पास सुनसान इलाके में मिली। कार के अंदर चालक वाली सीट पर संजय निगम का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहीं बगल की सीट पर एक युवती का शव पड़ा था। दोनों केा गोली लगी थी। आर्मी की पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, पुलिस ने पड़ताल शुरू की। कार के नंबर के आधार पर मालिक का नाम व पता निकाला गया। कार संतोष शर्मा के नाम से पंजीकृत थी। वह तेलीबाग के रहने वाले हैं। पुलिस संतोष के घर गई। वहां पता चला कि कुछ दिन पहले कार को उन्होंने संजय निगम के हाथ बेची थी। कार का कागज अभी ट्रांसफर नहीं किया था। पुलिस ने संतोष के परिवारीजनों को साथ लेकर संजय निगम के कैंट के रामदास हाता स्थित आवास पर गई जहां पता चला कि वह गोमतीनगर में रहते हैं।
प्रभारी निरीक्षक कैंट नीलम राणा के मुताबिक, कार में संजय निगम के पास से एक .32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली। जिससे चार गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। दो गोलियां मिस हो गई थीं। वहीं एक गोली युवती और एक गोली संजय को लगी थी। पुलिस ने रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है। उसमें चार गोलियां बरामद हुई है। जिसमें से दो गोलियां मिस बताई जा रही हैं। पुलिस रिवाल्वर को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक संजय निगम का पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार, उनका किसी युवती से संबंध था।
आर्मी ने की शराब पीने के संदेह पर छानबीन
पुलिस के मुताबिक, रात करीब नौ बजे आर्मी की पेट्रोलिंग टीम उधर से निकली तो संदेह हुआ। नाइट कर्फ्यू के दौरान कार संदिग्ध हालत में खड़ी देख टीम उसके करीब गई। आर्मी पेट्रोलिंग टीम को अंदर बैठकर शराब पीने वालों की आशंका थी। इस पर नजदीक गई। जहां अंदर जोड़े का शव देखकर होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। दो शव मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर नीलम राणा, एसीपी डॉ. अर्चना सिंह, एडीसीपी एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी संजीव सुमन, जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने पड़ताल की जिसके बाद पुलिस ने दावा किया कि युवती की हत्या के बाद संजय ने खुद को गोली से उड़ाया है। मामले की जांच की जा रही है।
फोरेंसिक टीम को कार के अंदर से दो पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला है। एडीसीपी पूर्वी केमुताबिक, सुसाइड नोट में संजय निगम ने लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार अंजू नाम की महिला है। उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। वह मेरी दुकान पर कब्जा करना चाहती है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, अंजू कौन है? यह अभी साफ नहीं हो सका है।
पुलिस के मुताबिक, संजय केसाथ कार में जिस महिला का शव मिला है। उसकी शिनाख्त कैंट इलाके की आशा अग्रवाल के रूप में हुई है। उसके पति की मौत हो चुकी है। एक बेटा व एक बेटी है। दोनों के बीच संबंध के बारे में दोनों के परिवार जानते थे। संजय निगम को भी एक बेटी व एक बेटा है। पुलिस ने महिला केपर्स से मिले बिजली के बिल से उसकी शिनाख्त की। उसके परिवारीजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)