आजमगढ़: भाजपा ने 6 पदाधिकारियों को पार्टी से किया बाहर

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश के क्रम में और क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह की संस्तुति से पंचायत चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ाने वाले पार्टी के 6 पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। 
निष्कासन की कार्यवाही पंचायत चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे वार्ड क्रमांक 16 परशुरामपुर से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पुत्र वंशराज सिंह, वार्ड क्रमांक 83 समेदा से जिला मंत्री सुरेंद्र राजभर पुत्र दुर्पत राजभर, वार्ड क्रमांक 8 चांदपट्टी से पूर्व मंडल अध्यक्ष रामविजय सिंह की पत्नी शीला सिंह, वार्ड क्रमांक 2 छपरा सुल्तानपुर से मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पुत्र बलराम सिंह, वार्ड क्रमांक 10 भगतपुर से जिला कार्यसमिति सदस्य अवधेश निषाद पुत्र रामदेव निषाद और वार्ड क्रमांक 5 हाजीपुर से सेक्टर प्रभारी आनन्द वर्धन राय पुत्र राम समूझ राय को भाजपा से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)