आज़मगढ़ : रात भर चली तैयारी, अब आज जारी होगी आरक्षण लिस्ट

Youth India Times
By -
0



आज़मगढ़ | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची आज जारी की जाएगी। प्रशासन की जिला स्तरीय समिति ने मंगलवार को पूरे दिन इस पर मशक्कत की। डीपीआरओ दफ्तर में आधी रात तक पूरी टीम तैयारी में लगी रही। अधिकारियों का कहना है कि लिस्ट तैयार हो चुकी है। डीएम के दस्तखत के बाद सूची को जारी कर दिया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए शासन ने दो से तीन मार्च के बीच अनंतिम सूची जारी करने के निर्देश दिए थे। इस पर जिलास्तरीय समिति ने बीते 25 फरवरी को डीडीओ और एडीओ पंचायत से ग्रामीण क्षेत्रों का आंकड़ा ले लिया था। आंकड़े का मिलान और जारी सूची में पूरी पारदर्शिता रहे इसके लिए कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि डीपीआरओ दफ्तर में बीते दो दिनों से पूरी टीम आधी रात तक काम कर रही है। शासन से जारी आंकड़े और जिलों से मिले आंकड़ों का मिलान कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सूची आज जारी होगी। इसके बाद इस पर दावे और आपत्तियां मांगे जाएंगे। आठ मार्च के बाद इनका निस्तारण किया जाएगा। सूची का मिलान करके 15 मार्च तक जिला प्रशासन को अंतिम सूची का प्रकाशन करना है। अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद ही पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)