आजमगढ़: सपा में ही सबका सम्मान-विद्या चौधरी

Youth India Times
By -
0

सपा में शामिल पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, सदस्य जिला पंचायत रागिनी, बसपा मंडल प्रभारी रहे रामकुॅवर प्रजापति, मुकेश राजभर का किया गया भव्य स्वागत 

आजमगढ़। कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय आजमगढ़ ब0स0पा0 छोड़कर सपा में शामिल पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, सदस्य जिला पंचायत रागिनी, बसपा मंडल प्रभारी रहे रामकुॅवर प्रजापति, मुकेश राजभर का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मीरा यादव, पूर्व एम0एल0सी0 कमला यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, पूर्व प्रमुख इसरार अहमद, उपाध्यक्ष लालमनि राजभर आदि नेताओं ने पुष्प देकर सम्मान किया।
पूर्व मंत्री विद्या चौधरी ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि सपा में सबका सम्मान होता है जो सभी वर्गों का सम्मान करते है। उनके नेतृत्व में ही किसान, गरीब, नौजवान विरोधी भाजपा की योगी सरकार को हराया जा सकता है। बसपा भाजपा के सामने घुटने टेक दिया है। श्रीमती रागिनी ने कहा कि बसपा डा0भीमराव अम्बेडकर व मा0काशीराम के रास्ते से भटक गयी है। बहन जी माफियाओं व अपराधियों व पूॅजीपतियों से घिरी हुई है। उनके लिए दलित केवल वोटों का सौदा करने के लिए रह गया है। अखिलेश यादव ही ऐसे नेता हैं जो भाजपा की सरकार हटा सकते हैं। उनके नेतृत्व में समूचा गरीब तबका इकट्ठा हो गया है।
रामकुॅवर प्रजापति ने कहा कि भाजपा व बसपा दोनों पिछड़ों को ठगने का काम किया है। भाजपा पिछड़ों के अधिकारों, आरक्षण को समाप्त कर रही है। हवलदार यादव ने कहा कि पार्टी में सम्मिलित होने वाले सभी नेताओं का स्वागत है। इन लोगों के पार्टी में आने से जनपद में पार्टी को ताकत मिली है। आने वाले विधानसभा 2022 चुनाव में विधानसभा में दस की दसों सीटें सपा जितेगी। कार्यक्रम में बबिता चैहान, प्रेमा यादव, आशा यादव, द्रौपदी पाण्डेय, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, गुड्डी देवी, शशिकला सिंह, सुनीता उपाध्याय, श्यामदेव चौहान, राजेश यादव, राजाराम सोनकर, रामआसरे राय, दीपक यादव, निशान्त राय, अर्पित श्रीवास्तव, वीरेन्द्र यादव, अजीत कुमार राव, सुरज राजभर, मुकेश राजभर, रामजतन मौर्या, वेदप्रकाश यादव, बेचु राम, ईश्वरकांत, बबलू यादव, रणविजय, अनिल राम, प्रेम कुमार राव, लालसा राम, प्रमोद कुमार, रविकांत, आशुतोष चैधरी, कपिलदेव मौर्य, संदीप, चंदन, अमजद खां, मेराज, प्रदीप यादव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)