प्रतिष्ठित व्यवसायी दिनेश जायसवाल के आवास पर राम कथा का आयोजन आज

Youth India Times
By -
0



Report by- ashok jaiswal
मानस मर्मज्ञ अमरनाथ त्रिपाठी होंगे कथा वाचक


बलिया। जनपद के बिल्थरारोड नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दिनेश जायसवाल के आवास पर आज गुरुवार की शाम 7 बजे से राम कथा शुभारंभ होगा। राम कथा मानस मर्मज्ञ अमरनाथ त्रिपाठी द्वारा किया जाना है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होने वाले महा रुद्राभिषेक एवं श्री सीताराम यज्ञ के पूर्व श्री जायसवाल के यहां गुरुवार की शाम 7 बजे होने वाले रामकथा की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। मानस मर्मज्ञ अमरनाथ त्रिपाठी के श्रीमुख से राम कथा का वाचन होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति पर दिनांक 12 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे विशाल भण्डारा का आयोजन किया जाएगा है। यह जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बिल्थरारोड अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू ने दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)