यूपी पुलिस भर्ती: 20 मार्च को होगी छूटे अभ्यार्थियों की फिजिकल परीक्षा

Youth India Times
By -
0


लखनऊ। क्या आपने उत्तर प्रदेश पुलिस में मृतक आश्रित कोटा में भर्ती से वंचित अभ्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. अगर आप शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा न ले पाने से वंचित रह गए थे. तो आपके लिए ये सुनहरा अवसर है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मृतक आश्रित कोटे में सब इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती के लिए पूर्व में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा न ले पाने वंचित रह गए थे. अभ्यर्थियों को अंतिम मौका देने का फैसला किया है. शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 मार्च शनिवार को सुबह आठ बजे से रिजर्व पुलिस लाइंस लखनऊ में होगी.
इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने पूर्व में कराई गई परीक्षाओं में प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर प्रतिभाग नहीं किया था. बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस (नई नियमावली) एवं कांस्टेबल नागरिक पुलिस के मृतक आश्रित अभ्यर्थियों के लिए चार फरवरी, पांच फरवरी व 11 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की थी. बोर्ड के अनुसार प्रवेश पत्र 17 मार्च से नचचइचइ.हवअ.पद बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. इन निर्देशों के उल्लंघन पर नियम अनुसारकर्रवाई की जायेगी.
अभ्यार्थियों की सूची कुछ प्रकार है-(उप निरीक्षक नागरिक पुलिस) 1) रविकान्त यादव-खीरी 2) अतुल कुमार-अमेठी 3) राज यादव - खीरी, 4) विकास यादव -उन्नाव 5) विजय शुक्ला -प्रयागराज 6) संजीव चैधरी - प्रयागराज 7) कुमरेश तिवारी - फतेहपुर 8) अखिलेश ओझा - फतेहपुर 9) शुभांशु विभु - कौशांबी 10) सुधाकर शुक्ला - अभी0 मुख्यालय लखनऊ, 11) अविनाश यादव- महराजगंज, 12) कृष्ण प्रताप यादव- महराजगंज, 13) अनिल कुमार- वाराणसी 14) श्रीमती दरकशा बनो- मिर्जापुर, 15) तविश खान - गाजीपुर, 16) कृष्णकांत ह अलीगढ़, 17) जाफर अब्बास जैदी - गाजियाबाद, 18) विनय त्यागी मुजफ्फरनगर, 19) श्रीमती डोली देवी- बुलंदशहर, 20) सागर सैनी - बागपत 21) अमित कुमार - इटावा 22) निर्देश कुमार -मेरठ 23) शिवेंद्र कुमार सिंह - कानपुरनगर 24) विनीता यादव -कानपुरनगर 25) नीतू सिंह -कानपुरनगर 26) सुनील कुमार शामली 27) कमल किशोर शर्मा - मुजफ्फरनगर
आरक्षी नागरिक पुलिस-1) मो0 तालिब- खीरी 2) हर्षित शुक्ला - खीरी 3) आरती - सीतापुर, 4) विपिन कुमार सिंह यादव - मैनपुरी 5) रविता गौतम - पीएमटी वर्कशॉप आगरा, 6) अरुण कुमार सिंह -महोबा 7) शशिप्रभा- सहारनपुर, 8) अमन सैफी - बुलंदशहर 9) विशाल भार्गव - लखनऊ 10) देरवेश कुमार निर्मल - मैनपुरी, 11) रजत सिंह - अभीव वि० कानपुरनगर, 12) सीमा देवी झांसी 13) सर्वेस कुमार भारती -चंदौली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)