आजमगढ़: परिजनों की डांट से क्षुब्ध दो लड़कियों ने निगला जहर

Youth India Times
By -
0

-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। परिवार वालों की कड़ी फटकार से नाराज होकर दो लड़कियों ने जान देने की नियत से विषाक्त पदार्थ निगल लिया। विष प्रभाव के चलते अचेत हुई दोनों लड़कियों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट ग्राम निवासी अरविंद की 14 वर्षीय पुत्री जानकी को शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर परिजनों ने कड़ी फटकार लगाई। इस बात से नाराज होकर जानकी ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इसी क्रम में तहबपुर थाना क्षेत्र के ईसरपार खास ग्राम निवासी हरीराम की 22 वर्षीय पुत्री मंजू ने शनिवार की सुबह पिता की डांट से क्षुब्ध होकर जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। रेफर कर दिए जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचाराधीन दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)