आजमगढ़: यमदूत बनी इंडिका कार गई मजदूर की जान

Youth India Times
By -
0


-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार के चलते यमदूत बनी इंडिका कार ने घर लौट रहे मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
कप्तानगंज क्षेत्र के बांसी जब्ती माफी ग्राम निवासी 32 वर्षीय लहरी राम पुत्र स्वर्गीय दुखंतीराम परिवार की आजीविका चलाने के लिए मजदूरी करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा लहरी शुक्रवार की रात मजदूरी करके वापस घर लौट रहा था। रात करीब 9.30 बजे गांव के पास ही अतरौलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार इंडिका कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में लहरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मुकामी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)