आजमगढ़: प्रदेश की जनता योगी सरकार से त्रस्त व बेहाल-अभिषेक

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। डा0 अभिषेक राय प्रसिद्ध आर्थो सर्जन कांग्रेस से कई बार विधायक रहे स्व0त्रिवेनी राय के पौत्र पूर्व विधायक रविन्द्र राय के पुत्र कांग्रेस छोड़कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण किया। डा0 अभिषेक राय का आज समाजवादी पार्टी आजमगढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट नेहरू हाल में भव्य स्वागत किया गया। अपने पैतृक आवास अहिरौली बरदह से उनके साथ बहुत से लोग जो दूसरी पार्टियों में करते थे। सैकड़ा की तादात में उनके साथ काफिले में सम्मिलित हुए। रास्ते में जगह-जगह स्वागत करने वाले हाथों मंे माला लिए खड़े थे। अखिलेश यादव-अभिषेक राय जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए माल्यार्पण किया।

नेहरू हाल में आयोजित सम्मान समारोह से अभिभूत होकर डा0राय ने कहा कि मैं अखिलेश यादव व सपा का ऋणी हूॅ कि इतना स्नेह व प्यार किसी दल में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता प्रदेश की योगी सरकार से त्रस्त व बेहाल है। सरकार हर मोर्चें पर विफल हो गयी है। मॅहगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में सपा व उसके नेता अखिलेश यादव ही ऐसे नेता हैं जिनके ऊपर जनता का विश्वास है। मैं सन् 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए तन, मन, धन से कार्य करूंगा। वे एक उच्चशिक्षा प्राप्त योग्य नेता हैं। उनके नेतृत्व में ही प्रदेश का विकास हो सकता है।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि डा0अभिषेक राय के पार्टी मे आने से मजबूती मिलेगी। आज सभी वर्ग के लोग सपा की सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। पूर्व विधायक बेचई सरोज ने कहा कि डा0अभिषेक राय के दादा त्रिवेनी राय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे व बहुत ही लोकप्रिय नेता थे। डा0अभिषेक राय के आने से पार्टी का जनाधार बढ़ा है। नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि डा0अभिषेक राय के सपा में आने से स्पष्ट हो गया है कि सभी वर्गों के लोग आने वाले प्रदेश के आम चुनाव में अखिलेश यादव जी की सरकार चाहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व नि0महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, रामआसरे राय उपसभापति चीनी मिल, ओमप्रकाश राय, राजनरायन यादव, शरद यादव, अनिरूद्ध राय, अम्बुज राय, राजेश राय, विनेाद राय, आनन्द राय, सूरज यादव, रामचेत यादव, अभिषेक राय, आकाश राय, रिंकू राय, डा0कृष्णा सिंह प्रचार्य, अश्वनी राय, श्यामदेव चैहान, सुनीता सिंह, प्रेमा यादव, सिंगारी गौतम, बबिता चैहान, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, इसरार अहमद, दुर्गेश यादव, सुनीता उपाध्याय, किरन श्रीवास्तव, द्रौपदी पाण्डेय, राजाराम सोनकर, राजेश यादव, श्यामदेव चैहान, रामानुज सिंह, प्रदीप यादव, शशिकला सिंह, देवनाथ साहू, सन्तलाल विश्वकर्मा, निखिल यादव, दुर्गेश यादव, निशान्त राय, अर्पित श्रीवास्तव, सुबेदार यादव आदि थे।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)