आजमगढ़ : गुंडई के बल पर मकान गिराने का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

Youth India Times
By -
0

पट्टीदारों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप, पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा की भी लगाई गुहार

आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी अंगद यादव ने अपने पट्टीदारों पर कथित रूप से गुंडई के बल पर मकान गिराने और विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में अंगद यादव ने बताया कि उनके पट्टीदार प्रमिला पत्नी सूर्यभान यादव और विक्रान्त पुत्र सूर्यभान यादव सात अन्य लोगों के साथ पांच अक्तूबर को उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर मकान गिराना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और गाली-गलौज भी की गई। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद वह मुबारकपुर थाना क्षेत्र की सठियांव पुलिस चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां चौकी प्रभारी द्वारा शाम तक मामले में टालमटोल की गई और सुलह-समझौते का दबाव बनाया गया। पीड़ित का कहना है कि उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और इस दौरान उनका मकान गिरा दिया गया। अंगद यादव ने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, क्षतिग्रस्त मकान को दोबारा बनवाने की व्यवस्था कराने तथा उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में घटना की तारीख पांच अक्तूबर और शिकायत की तारीख छह अक्तूबर बताई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)