रामपुर। रामपुर निवासी मेहताब ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ममता रख लिया और मुरादाबाद निवासी अपने प्रेमी जागेश पुरी से शादी कर ली। बरेली स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने दोनों का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराया। शादी के बाद मेहताब ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर जागेश से शादी की है। उन पर किसी तरह का दबाव या जोर-जबरदस्ती नहीं हुई। मेहताब के मुताबिक, वह रामपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने आठवीं तक पढ़ाई की है। उनके परिवार में छह भाई-बहन हैं। उन्होंने बताया कि जागेश पुरी काम के सिलसिले में उनके गांव आते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और बातचीत के बाद उनके बीच प्रेम संबंध हो गया। मेहताब ने बताया कि उन्होंने जागेश से शादी करने की इच्छा परिवार के सामने रखी थी, लेकिन दोनों के अलग-अलग धर्म होने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों ने साथ रहने और शादी करने का फैसला किया। मेहताब के अनुसार, वह पिछले पांच वर्षों से हिंदू धर्म को मानती रही हैं और भोले की पूजा करती थीं। इसके बाद वह जागेश के साथ बरेली स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचीं और आचार्य केके शंखधार से विवाह कराने का आग्रह किया। आश्रम में आचार्य ने दोनों से बातचीत की और उनके बालिग होने से संबंधित प्रमाणपत्र देखे। इसके बाद मेहताब ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ममता रख लिया। धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के बाद दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। विवाह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की सहमति जताई। शादी के बाद ममता ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मर्जी से जागेश के साथ शादी कर रही हैं और आगे का जीवन उनके साथ बिताना चाहती हैं। वहीं, जागेश पुरी ने भी ममता का जीवनभर साथ निभाने की बात कही।
धर्म परिवर्तन कर मेहताब बनीं ममता, प्रेमी जागेश पुरी से रचाई शादी
By -
Saturday, October 03, 2026
0
Tags:

