समाज कल्याण विभाग और इनर व्हील क्लब ऑफ आजमगढ़ के सहयोग से आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
रिपोर्ट : अबुल कैश
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की सहायता से तथा इनर व्हील क्लब ऑफ आजमगढ़ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना तथा उनके कल्याण एवं अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना रहा। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया और उनके प्रति समाज की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ आजमगढ़ की क्लब अध्यक्ष मंजू अग्रवाल एवं क्लब सचिव वैजयंती शॉ सहित संस्था से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। क्लब की ओर से इस वर्ष का थीम “Grow & Flourish” रखा गया है। इस अवसर पर गीता अग्रवाल (आईएसओ), पुष्पा श्रीवास्तव (क्लब एडिटर), अन्नपूर्णा अग्रवाल और वर्षा अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

