आजमगढ़ : पिता की 22वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेता ने आयोजित किया सेवा कार्यक्रम, 150 लोगों ने किया रक्तदान

Youth India Times
By -
0
अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित कर जरूरतमंदों की सेवा का लिया संकल्प
पिता से मिला जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों की सेवा का भाव-अखिलेश मिश्रा गुड्डू
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने अपने पिता एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सदर अस्पताल, महिला अस्पताल और पीजीआई चक्रपानपुर में मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं मुंडा स्थित आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 से अधिक भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं और अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा ने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया था। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित सेवा कार्यक्रम उनके कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अखिलेश मिश्रा गुड्डू अपने पिता द्वारा शुरू किए गए सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उनके राजनीतिक गुरु रहे। उन्होंने कहा कि कम संसाधनों में भी राजेंद्र मिश्रा ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया। उनके निधन की घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राजेंद्र मिश्रा के जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर सेवा कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है, इसलिए पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 150 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों की सेवा का भाव उन्हें अपने पिता से मिला है और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनका लक्ष्य है। श्रद्धांजलि सभा में विनोद राजभर, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, लक्ष्मण मौर्य, वंदना सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश पांडेय, सत्येंद्र राय, राकेश सिंह, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह, अवनीश मिश्रा, बाबूराम चौहान, मृगांक शेखर सिंह, विशाल ओझा, विवेक निषाद, अवनीश चतुवेर्दी, मिथिलेश चौरसिया, सुनील मिश्रा, दीपक राय, योगेंद्र यादव, अजय मौर्य, विशाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, अभिनव श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, हर्ष श्रीवास्तव सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)