आजमगढ़ : सर्पदंश से पांच वर्षीय मासूम की मौत

Youth India Times
By -
0

इकलौती बेटी के निधन से परिवार में कोहराम

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के कुसरना गांव में गुरुवार शाम सर्पदंश से पांच वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कुसरना गांव निवासी अजय कुमार की पांच वर्षीय इकलौती पुत्री पीहू गुरुवार शाम गांव के स्कूल के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उसे डंस लिया। बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उस समय बच्ची की हालत बिगड़ने लगी थी। परिजन आनन-फानन में उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीहू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। इकलौती बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)