आजमगढ़ : अग्रवाल युवा समाज की नई कार्यकारिणी गठित, आयुष अग्रवाल अध्यक्ष और अंबर महामंत्री निर्वाचित

Youth India Times
By -
0


महाराजा अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, समाज की एकता और युवाओं को जोड़ने पर जोर
आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार की देर रात अग्रवाल युवा समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, सेवा कार्यों को गति देने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर युवा सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। सर्वसम्मत निर्णय के तहत आयुष अग्रवाल को अग्रवाल युवा समाज का अध्यक्ष, अंबर अग्रवाल को महामंत्री तथा आदर्श अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हर्षित अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल एवं शशांक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, नमन अग्रवाल को सहमंत्री, अच्छत अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष तथा आयुष गर्ग को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन के संरक्षक मंडल का भी विस्तार किया गया। सर्वोत्तम गोयल और संदीप अग्रवाल को नया संरक्षक तथा निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान प्रफुल्ल अग्रवाल और कुशाग्र गर्ग ने संगठन की नई सदस्यता ग्रहण की। सदस्यों ने दोनों का स्वागत करते हुए समाज की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निवर्तमान पदाधिकारियों से नवचयनित कार्यकारिणी को जल्द कार्यभार सौंपने का आग्रह किया। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर नई कार्यकारिणी को विधिवत जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद वे पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ समाज के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाज में आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने तथा सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और सशक्त मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में गंगन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी समाज के संरक्षक पंकज अग्रवाल ने दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)