आज़मगढ़ : स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, सात पुरुषों पर कार्रवाई

Youth India Times
By -
0


बेलइसा सब्जी मंडी के सामने स्थित ‘लेमन बैलेंस’ स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हुई कार्रवाई

महिलाओं को समझाकर भेजा गया वापस, सात पुरुषों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा सब्जी मंडी के सामने स्थित ‘लेमन बैलेंस’ स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार 2 सितंबर को अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी सदर ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर सात पुरुष और तीन महिलाएं मौजूद मिलीं। पुलिस के अनुसार, महिलाओं को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया। वहीं, मौके पर मिले सात पुरुषों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)